फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर(मऊ)। प्रदेश सरकार की मंशा अनुरूप रानीपुर ब्लाक के 50 गांवों के लोगों को 18 घंटें बिजली नहीं मिल पा रही है। अंधाधुंध बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन बेहाल हो गया है। बिजली कटौती के चलते लोगों के समक्ष पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है। यहीं नहीं कटौती के चलते जहां गेंहू की बुवाई में सिंचाई न होने से किसान परेशान है, वहीं व्यापारी वर्गों में इसको लेकर रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

ब्लाक मख्यालय स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र के चार फीडरों से रानीपुर नगर सहित गोकुलपुरा, पलिया, फतेहपुर खिरिया, पिरुआ, चालहा, चकिया, दुर्जेपुर, उमती, ताहिरपुर, दशबारी, चितवीसाव सहित 50 गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। पिछले एक माह से बिजली विभाग द्वारा 18 घंटे के सापेक्ष बमुश्किल से 8 से 10 घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। अघोषित कटौती को लेकर स्थानीय शिव शक्ति सिंह, बीड़ी सिंह, संजय, धर्मेंद्र, अनिल, जितेंद्र आदि का कहना है कि बिजली की जमकर कटौती की जा रही है। जिससे उद्योग धंधे और कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। दिनभर में एक दर्जन से ज्यादा ट्रिपिंग होती है। ऐसे में घरेलू विद्युत उपकरण फुंकने का खतरा बना रहता है। कहा कि बिजली ट्रिपिंग की समस्या से खेती के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। उपभोक्ताओं ने आपूर्ति में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस बावत एसडीओ जितेंद्र कुमार का कहना है कि मेन लाइन बढुआ गोदाम से तकनीकी समस्या के चलते कटौती की जा रही है। जल्द ही समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें