फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में जहरखुरानी का शिकार हुआ यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर से मऊ आ रहे एक यात्री को रोडवेज बस में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन

जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के दशई पोखरी निवासी दीपक (17) कानपुर से शुक्रवार की सुबह वह रोडवेज बस से वापस लौट रहे थे। रास्ते में किसी ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। बेहोशी की हालत में रोडवेज बस चालक उसे रोडवेज के पास छोड़ गया। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी उसके भाई आकाश को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे भाई ने बेहोशी की हालत में ही युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम उसे जब होश आया तो उसने अपना नाम पता बताया। उसका कहना है कि उसका बैग और पांच हजार नकदी जहरखुरानी गिरोह ने लूट लिया। पुलिस मामले को जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें