फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर कैंप में चित्रकला प्रतियोगिता से छात्रों ने उकेरी प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के जमदरा अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय में पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। शनिवार को समर कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी द्वारा किया गया। शिविर में मौजूद बच्चों का उत्साहवर्धन करने के साथ मुख्य अतिथि ने बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई ओर पांच दिन तक चलने वाले समर कैंप में अपनी प्रतिभाओं को और निखारने के लिए कहा।
विज्ञापन

पहले दिन शनिवार को हुई ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने आर्ट पेपर पर अपनी कलात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया, जिसको देखकर लोग आकर्षित हुए। समर कैंप की शुरुआत ग्राम प्रधान रामपरिख ने किया। उन्होंने कहा कि हाईटेक युग में बच्चे भी अप्रत्याशित क्षमता के धनी होते हैं। किसी भी प्रतियोगिता में अब छोटे से छोटा बच्चा भी अपने हुनर का बखूबी प्रदर्शन करने से नहीं चूकता और बड़ों-बड़ों को अपने कला कौशल से अचंभित कर देते हैं। प्रधानाध्यापक ब्रहमानंद मौर्या ने कहा कि प्रतियोगिता कोई भी हो पर प्रतिभाग अवश्य करें। जीत की ललक अपने आप स्वयं आ जाएगी। उधर, ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समर कैंप में खंड विकास अधिकारी राजेश चतुर्वेदी, समन्वयक गजेंद्र सिंह, अनिल गुप्ता, धर्मवीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें