मऊ। देवसेवा समिति संस्था ने शनिवार को दो अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार कराया। दो दिन पूर्व रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 4 पर एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसी तरह से दोहरीघाट थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति की किसी वाहन से टकराकर मृत्यु हो गई है, जो जाति से हिंदू है उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करा दिया गया। जिसके बाद दोनों शवों को देवसेवा समिति के सुपुर्द कर दिया। संस्था के सदस्य पीएन सिंह और उनकी पत्नी अर्चना सिंह द्वारा शनिवार को ढेकुलिया घाट पर हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया। बता दें कि दो अज्ञात शवों के मिलने पर पीएन सिंह और उनकी पत्नी अर्चना सिंह एक साथ शवों का अंतिम संस्कार करते है। शनिवार को दोनों शवों के अंतिम संस्कार का पूरा खर्च सीएमओ कार्यालय में पदस्थ वरिष्ठ लिपिक धर्मेश राय द्वारा किया गया। नमो नारायण सिंह, दयाराम यादव, रामनाथ राम, कौशल यादव आदि मौजूद रहे।