फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेली पैड का किराया जमाकर मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरेगा पुलिस लाइन में

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शेड्यूल शनिवार को आने के बाद जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया। इस दौरान जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में मौजूद दोनों हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल सोनीधापा मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर 21 नवंबर को पुलिस लाइन में भले ही उतरेगा, लेकिन उसका किराया चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी से वसूला जाएगा।
विज्ञापन

तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री चुनावी जनसभा को संबोधित करने के दौरान जिले में एक घंटा दस मिनट रहेंगे। इसके बाद गोरखपुर के लिए रवाना होगें। तयशुदा शेड्यूल के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर बलिया से 2.40 बजे बलिया से उड़कर 3.10 बजे पुलिस लाइन मऊ पहुंचेगा। इस दौरान करीब 3.25 बजे कार्यक्रम स्थल सोनीधापा मैदान में पहुंचेगा। यहां पर जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री 4.20 बजे पुलिस लाइन से गोरखपुर को रवाना होगें। मुख्यमंत्री के तयशुदा इस कार्यक्रम की तैयारी में जिला और पुलिस प्रशासन जुट गया है। पुलिस प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती पुलिस लाइन से कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा प्रदान करने की है। क्योंकि 22 नवंबर को आजमगढ़ में चुनाव होने तथा उसकी दिन बलिया में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने के कारण दोनों जिलों से फोर्स उपलब्ध नहीं हो पा रही। इसके अलावा 22 नवंबर को आसपास के कई जिलों में चुनाव है। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने बताया कि जोन के अन्य जिले से सीएम की सुरक्षा के लिए फोर्स उपलब्ध कराई जा रही है।
दूसरी तरफ जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के इस आगमन पर प्रशासन उन्हें सिर्फ सुरक्षा प्रदान करेगा। इसके अलावा अन्य खर्च आयोग के द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार प्रत्याशी के खर्चे में जोड़े जाएंगे। दूसरी तरफ जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि हेलीपैड बनवाने में आने वालेेे खर्च को बचाने के लिए पुलिस लाइन में मौजूद हेलीपैड को किराया जमाकर लिया जाएगा। सुनील कुमार गुप्ता के अनुसार किराया 13 हजार रुपये के करीब होगा। दूसरी तरफ संपर्क करने पर प्रतिसार निरीक्षक सुरेश ने बताया कि अभी अधिकारियों से जानकारी करने के बाद हेलीपैड का किराया जामा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें