फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के लिए मिले 41000 ऑनलाइन फीडबैक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 के तहत राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का प्रदर्शन उत्कृष्ट बनाने के लिए नागरिक फीडबैक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान एक से 30 जुलाई तक चलाना था। लेकिन फीडबैक प्रगति कम होने के चलते 26 जुलाई से पांच दिवसीय विशेष नागरिक फीडबैक अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के जवाब से स्वच्छता को लेकर प्रदेश में जिले की रैंकिंग तय होगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 एप लांच किया है। जिसे डाउनलोड करके स्वच्छता सुविधाओं से संबंधी पूछे गए 13 सवालों के जवाब देने हैं। लेकिन बीते दिनों के अनुभव के आधार पर यह देखा गया है कि सुबह 9 से 11 बजे और शाम को 6 से 8 बजे के बीच साइट व्यस्त होने से सर्वर खराब और ओटीपी नहीं आने की समस्या है। मऊ में कुल 41092 नागरिकों ने फीडबैक दिया है। जिसमें सर्वाधिक फीडबैक मोहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक से 9014 और सबसे कम परदहां ब्लॉक से 2429 और फतहपुर मंडाव से 2469 फीडबैक मिले हैं। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक अंकित कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल के प्ले स्टोर से स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 डाउनलोड करना होगा। इंस्टॉल करके मोबाइल नंबर डालते ही ओटीपी भरने पर सर्वे शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें