मऊ। जिले में मंगलवार को 1911 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट मिली। इसमें 34 नए संक्रमित मरीज मिले, जबकि 85 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात देकर घर लौटे। इसके साथ रिकवर मरीजों की संख्या 7230 पहुंच गई।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को 1191 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई। इसमें सात जबकि आजमगढ़ से आई 720 जांच रिपोर्ट में 25 और ट्रूनाट जांच में 2 लोग संक्रमित मिले। संक्रमित मरीजों में नगर क्षेत्र से चार, रतनपुरा से पांच, परदहा ब्लाक से सात, कोपागंज ब्लाक से दो, मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक से दो, घोसी ब्लाक से एक, दोहरीघाट ब्लाक से पांच तथा छह अन्य क्षेत्र से मिले है। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 7 हजार 735 पहुंच गई है।इसमें 7 हजार 230 मरीज ठीक हो चुके है, 60 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय 445 मरीजों में से 316 का उपचार होम आईसोलेशन में किया जा रहा है।