फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में एक महिला सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पहली घटना शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित बरपुर मोड़ के पास मंगलवार की सुबह पांच बजे के करीब ट्रक और बोलेरो की टक्कर में हुई। बताया जाता है कि रंभा देवी (35) पत्नी ओम प्रकाश आजमगढ़ जिले के प्राइवेट अस्पताल में सोमवार की रात में डिलीवरी हुई थी। डिलेवरी के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। रंभा देवी और उसके परिवार के लोग मृत नवजात शिशु को लेकर बोलेरो से मऊ होते हुए बलिया स्थित अपने आवास पर जा रहे थे अभी वह बरपुर के पास पहुंच ही थे कि सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार रंभा देवी के साथ राजबहादुर (36) पुत्र श्यामदेव और मुन्ना (45) पुत्र रामदेव निवासी गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक मय वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
वहीं,सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बरलाई गांव के निवासी गुड्डू चौहान (19) पुत्र चंद्रबली चौहान बाइक से घर जा रहा था। अभी वह मतलूपुर मोड़ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खडी ट्रक में जा टकराई। स्थानीय लोगो की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव के पास सोमवार की देर रात आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के मंदे गांव शिवकरन (30) पुत्र स्व. सतीराम मौर्य किसी काम से बाइक से मुहम्मदाबाद आया हुआ था। वहां से वापस जाते समय वह सुल्तानीपुर के पास बाइक रोक कर सड़क किनारे लघुशंका कर रहा था। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रहे अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने उसे गंभीर स्थिति देखते हुए आजमगढ़ मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें