स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत परदहा ब्लाक के सलाहाबाद गांव में मंगलवार की देर शाम को सीडीओ आशुतोष कुमार दिवेदी की अध्यक्षता में कैंडिल मार्च के साथ गौरव यात्रा निकाली गई। कैंडिल मार्च के माध्यम से अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसके पूर्व गांव के प्राथमिक विद्यालय पर हुए कार्यक्रम में पूरे परदहा ब्लाक को ओडीएफ घोषित किया गया। इस अवसर पर सीडीओ ने बताया कि ब्लाक के 51 गांवों में कुल दसय हजार एक सौ अट्ठावन शौचालय स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से आठ हजार चार सौ नब्बे शौचायल बनकर तैयार हो गए हैं जबकि शेष शौचालयों को दो दिन में बनाकर पूर्ण कर दिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त अध्यापक महेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में बीडीओ छोटेलाल तिवारी,एडीओ राजेश तिवारी,ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष धनंजय सिंह झब्बू ,सलाहाबाद के ग्राम प्रधान अरुण कुमार यादव , सेक्रेटरी अनुपमा सिंह, आलोक दुबे, हरिमोहन सिंह, अरविंद चौहान,सैफुद्दीन, गोपाल शरण, यशपाल सिंह, जमील अहमद और राघवेंद्र सिंह सहित काफी गांववासी मौजूद रहे।