फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 31 दिन 34 हादसे, 10 मौतें, तेज रफ्तार, उल्टी दिशा के साथ हेलमेट न लगाना सबसे बड़ा कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नए साल का पहले ही महीने 31 दिन में 34 हादसो में 10 की मौत के आंकड़े खुद की इसकी पुष्टि कर रहे हैं। इसमें 70 फीसदी हादसों का कारण ओवर स्पीड, बिना हेलमेट और विपरीत दिशा में वाहन को चलाना है। बीते माह सबसे ज्यादा 10 हादसे वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर हुए हैं। सड़क पर निकलने के बाद शॉर्टकट या फिर जान बूझकर विपरीत दिशा में चलने से होने वाले हादसों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन

यातायात नियमों को लेकर पुलिस प्रशासन या प्रशासन चाहे लाख प्रयास कर ले, लेकिन इसका केवल पालन केवल जागरूक वाहन चालक ही कर रहे है। वहीं युवा वर्ग के कई युवाओं में ओवर स्पीड और विपरीत दिशा में गाड़ी चलाने वालों को पुलिस का भी खौफ नहीं है। पुलिस चालान करती है लेकिन गलती करने वालों को कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा है। जनवरी में ही 31 दिन में बिना हेलमेट के 1227 जबकि ईयर फोन लगाकर बाइक चलाने के मामले में 20 का चालान किया गया। वहीं ओवरस्पीड में 150 से ज्यादा का चालान करने के बावजूद बीते जनवरी में 34 हादसे हुए। ओवर स्पीड और हेलमेट न लगाने से इस माह में सात युवाओं की जान चली गई, घटना के समय हेलमेट न लगने के चलते सड़क हादसे मे सिर में चोट लगना इनकी मौत का कारण बना। इस दौरान 10 ऐसे हादसे भी हुए जिसमें आमने सामने बाइक भिड़ी इसमें दूसरे बाइक चालक ने जागरूकता दिखाते हुए हेलमेट पहनने से घटना में वह मामूली रूप से घायल हुए। वहीं जागरूकता के साथ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बीते 2024 में हेलमेट न लगाने पर 35572 लोगों पर चालान किया गया। यह चालान 2024 में हुए चालानों की संख्या में अन्य चालानों की अपेक्षा नंबर एक पर है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर नियमों का पालन किया जाए तो सड़क हादसों में मौत और घायलों की संख्या में कमी आ सकती है। हालांकि इस काम के लिए नियमों का सख्ती से लागू होना जरुरी है।

इनसेट
हादसों पर एक नजर
नौ जनवरी : बलिया मोड़ पर कार-बाइक की भिड़ंत में सरायलखंसी निवासी 18 वर्षीय विशाल राजभर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं देर रात घोसी-मुहम्मदाबाद मार्ग पर ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई। नदवासराय निवासी 28 वर्षीय राकेश की मौत हो गई।
विज्ञापन

10 जनवरी : घोसी के मदापुर समसपुर होलीपुर गांव के पास खेत जा रहे किसान को वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें 69 वर्षीय किसान एक्कम की मौत हो गई।
11 जनवरी : हलधरापुर के मोलनापुर गांव के पास देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अंकित राजभर की मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवा घायल हो गए थे।
14 जनवरी : हलधरपुर के पहसा बाजार के पास देर शाम ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चोरपा कला निवासी 32 वर्षीय अंगद कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं लोगों ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट पहने हुआ होता तो जान बच सकती थी।
कोट
यातायात नियम का पालन कानून से बचने के लिए नहीं बल्कि खुद की सुरक्षा के लिए करना चाहिए। कई ऐसे हादसे भी हुए हैं, इसमें हेलमेट लगाने के चलते बाइक चालक बड़ी घटना का शिकार होने से बच गया है।
विज्ञापन

इलामारन जी, एसपी, मऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें