वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना के नगर पंचायत वलीदपुर निवासी दो आरोपियो को बिहार के सारण जिला की पुलिस रविवार देर रात 45 लाख के साइबर ठगी मामले में साथ लेकर गई। बताया जा रहा है कि सारण के मशरख नेहरू टोला निवासी विकास कुमार ने साइबर सेल में नंबर 2024 को केस दर्ज कराया था कि मोबाइल पर क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर किसी ने फोन किया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के कागज पर ऑनलाइन सिग्नेचर चाहिए। जिस पर मैंने ऑनलाइन सिग्नेचर कर दिया और इसी बीच मेरे खाते से 45 लाख 46 हजार धोखाधड़ी कर निकाल लिया गया, जो कई जगह पर अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए गए थे। इसमें 15 लाख 66 हजार कोलकाता में चार लोगों के खाते में ताे मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के नगर पंचायत वलीदपुर निवासी निखिल बरनवाल, गोलू सोनकर के खाते में 5 लाख रुपया ट्रांसफर किए गए थे। इस मामले मे दोनों को सारण पुलिस मंगलवार को अपने साथ लेकर गई।