फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में विशेष अभियान में नौ ब्लाकों में मिले 2600 संदिग्ध मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को देखते पांच दिवसीय विशेष अभियान चलाया। इसमें नौ ब्लाकों में 1546 टीमें गठित कर हर ग्राम पंचायत में संदिग्ध मरीजों की जांच करते हुए उन्हें चिहिन्त किया गया। पांच दिन में टीम को 2600 मरीजों संक्रमण के लक्षण मिले है। ऐसे में अगर इन संदिग्ध मरीजों की जांच की जाए तो इसमें अधिकांश के संक्रमित होने की संभावना विभागीय अधिकारी जता रहे है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का ग्राफ में बीते चार दिनों से अन्य दिनों के सापेक्ष कमी आ रही है। लेकिन मिल रहे मरीजों में 60 फीसदी मरीज अब भी ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते संक्रमण के ग्राफ के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पांच मई से नौ मई तक जिले के चारों तहसील के नौ ब्लाकों में विशेष अभियान चलाया गया था।
डीसीपीएम संतोष सिंह ने बताया कि अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे लोग जो जांच केंद्रों पर पहुंचकर जांच कराने में असमर्थ हैं। इस अभियान के तहत उनके घरों तक पहुंचकर उनकी जांच की गई। बताया कि विशेष अभियान के लिए 1546 टीम बनाई गई थी। प्रत्येक टीम में एक आशा तथा एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल थी। इन टीमों को दो लाख 30 हजार 613 घरों का सर्वे का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें सापेक्ष टीम ने दो लाख 20 हजार 125 घरों का सर्वे किया गया। इस दौरान टीम को 2600 ग्रामीण संदिग्ध मिले। इसमें बुखार के लक्षण वाले 1307 जबकि सर्दी, जुकाम तथा खांसी के लक्षण वाले 841 मरीज मिले थे। वहीं 219 लोगों में सांस लेने में तकलीफ का लक्षण मिला, वहीं बुखार के साथ दस्त वाले लक्षण के 202 जबकि बुखार के साथ स्वाद या गंध का पता न चलने वाले 246 संदिग्ध मरीज मिले। हालांकि इन संदिग्ध मरीजों में से 794 लोगों को मेडिसिन किट मुहैया कराई गई थी।
विज्ञापन

इस बाबत सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि विशेष अभियान में मिले संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए हर ब्लाक पर चार चार आरआरटी टीमें गठित की जा चुकी है। इनके द्वारा जांच करने के साथ उन्हें दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें