फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पीएम आवास के लिए 255 टीमों ने किया 44 हजार परिवारों का सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जनपद की 645 ग्राम पंचायतों से पीएम आवास के लाभार्थियों का सर्वे पूरा हो चुका है। 255 टीमों ने डोर टू डोर 44,486 परिवारों का सर्वे किया है। वहीं 15,433 परिवारों ने खुद से सर्वे किया है। सेल्फ सर्वे का ग्राम पंचायत स्तर पर पात्रों का सत्यापन चल रहा है। इसके बाद टीम द्वारा किए गए सर्वे का सत्यापन शुरू होगा। मानक के आधार पर क्रॉस चेक कर जिला स्तरीय टीम पात्रों का चयन करेगी। जनपद के 645 ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 59,619 परिवारों का सर्वे हो चुका है।
विज्ञापन

योजना का लाभ केवल पात्रों को मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए सर्वेयर के चयन की क्रॉस चेकिंग शुरू हो गई है। खुद से सर्वे करने वाले परिवारों का सत्यापन करने के लिए 93 लोग जांच कर रहे हैं। क्रॉस चेकिंग में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजना का लाभ केवल पात्रों को ही मिले। इस साल पहली बार सेल्फ सर्वे की प्रक्रिया शुरू की गई है, ताकि जरूरतमंद परिवारों की पहचान आसानी से की जा सके और उनका नाम प्रतीक्षा सूची में जोड़ा जा सके। परियोजना निदेशक रामबाबू त्रिपाठी ने बताया कि अभी सेल्फ सर्वे का ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सहायक और सचिव द्वारा सत्यापन किया जा रहा है। इनके सत्यापन के बाद ब्लॉक स्तर फिर जिला स्तरीय टीम पात्रों का चयन करके सूची में दर्ज करेगी। तीन स्तर से पात्रों का चयन होने से किसी अपात्र परिवार का सूची में नाम नहीं जोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें