मऊ। आईजीआरएस की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने जिलापूर्ति अधिकारी के यहां ज्यादा मामले लंबित मिलने पर नाराजगी प्रकट की। साथ ही निस्तारण करने का निर्देश दिया।
मुख्य विकास अधिकारी अधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि आईजीआरएस में जितने भी लंबित प्रकरण हैं उसका जल्द से जल्द निस्तारण कर लें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न करें। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सभी संबंधित क्षेत्रीय अधिकरियों की बैठक कराकर लंबित संदर्भ का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से जो भी संदर्भ प्राप्त होते हैं उसका निस्तारण जल्द से जल्द करें। मुख्य विकास अधिकारी सभी अधिकारियों को इसमें विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्साधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उप जिलाधिकारी, ई-डिस्ट्रीक्ट मैनेजर आशीष कुमार मिश्रा आदि शामिल रहे।