फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1781 संदिग्धों की जांच में 213 मिले नए संक्रमित मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में बुधवार को संक्रमण का ग्राफ बुधवार को भी जारी रहा। हर दस संदिग्ध मरीजों की जांच में एक व्यक्ति संक्रमित मिला। तीन कोविड की 1718 रिपोर्ट में 213 नए मरीज मिले। इसमें सबसे अधिक 172 मरीज आजमगढ़ से आई जांच रिपोर्ट में मिले।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को जिले में 876 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई।इसमें 37 लोग संक्रमित मिले। वहीं 901 आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 172 जबकि ट्रूनाट जांच में 4 मरीज मिले। संक्रमित मरीजों में परदहा सीएचसी से तीन, ताजोपुर से 14, मधुबन से दो, दसौली से चार, निजामुद्दीनपुरा से तीन, भदसामानोपुर से चार, ऑफिसर कॉलोनी से छह, दोस्तपुरा से दो, ब्रहम्स्थान से छह सहित 213 मरीज मिले। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या छह हजार 2 पहुंच गई। इसमें चार हजार 328 मरीज रिकवर हो चुके है। वहीं एक मरीज की मौत से मृत मरीजों का आंकड़ा 45 पहुंच गया है।सक्रिय 1629 मरीजों में से 1343 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें