रतनपुरा। क्षेत्र के कंसो ग्राम पंचायत के मठिया पुरवा में बुधवार को दिन में लगभग एक बजे स्वामीनाथ सिंह के नलकूप वाले कमरे में अचानक आग लग गई। आगलगी में लगभग 50 हजार के गृहस्थी के सामन जलकर नष्ट हो गए। अचानक लगी आग की लपटों से देखते ही देखते एक झोपड़ी, टिन शेड एवं नलकूप पर रखे गृहस्थी के सारे सामान, स्टार्टर मोटर, अनाज और भूसा सहित लगभग 50 हजार के सामान जलकर नष्ट हो गए। आग की लपटें देख ग्रामीण दौड़ पड़े। घंटों की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।