फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुबे किशोर की लाश मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के बेलवाघाट पुलिस चौकी के पास बुधवार की दोपहर दोस्तों के संग तमसा नदी में दोस्तों के संग नहाने के दौरान तमसा में डूबे किशोर का शव दूसरे दिन हनुमान घाट के पास से नदी में उतराई मिली। किशोर का शव मिलते ही उसके घर पर कोहराम मच गया। मृत किशोर अपने दोस्त को बचाने के चक्कर में नदी में डूबा था।
विज्ञापन

मृत किशोर शमीम 13 पुत्र नेसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मलिक ताहिरपुर मुहल्ले का निवासी था। बुधवार की दोपहर वह अपने मुहल्ले के दोस्तों के साथ तमसा नदी की तरफ गया। इसदौरान उसके दोस्त नदी में नहाने लगें। इस दौरान शमीम भी नहाने लगा। बताया जाता है शमीम का दोस्त रेहान 14 पुत्र मौलवी एहसान पानी में डूबने लगा। यह देख शमीम उसे बचाने के लिए पहुंचा। शमीम के प्रयास से रेहान तो बच गया। लेकिन शमीम खुद को नहीं बचा पाया। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने अपने स्तर से शमीम के शव की काफी तलाश किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे दिन गुरुवार को शमीम का शव हनुमान घाट के पास पानी में उतराया मिला। सूचना मिलने पर परिवार के साथ-साथ मुहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही किशोर के शव को निकालकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें