फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 1951 को मिला मुफ्त इलाज, बुखार खांसी से परेशान 200 से ज्यादा पहुंचे

विज्ञापन
चिरैयाकोट पीएचसी में मरीजों को देखते डॉक्टर। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मऊ। जनपद के सभी 41 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आने वाले मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मुख्यमंत्री और आरोग्य मेले का आयोजन मरीजों को उनके घर के पास विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार करना है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 1991 मरीज का उपचार किया।
इसमें बुखार और खांसी के मरीजों की संख्या 200 के पार थी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि कुल 1951 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें 779 पुरुष, 199 बच्चे, 973 महिला शामिल रहीं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरैयाकोट में सबसे अधिक 187 मरीज और सबसे कम 11 मरीज सुल्तानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज किया गया।
विज्ञापन

किशोर किशोरियों को उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी गई। बेहद गंभीर मरीजों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में रेफर किया गया। बताया कि बदलते मौसम के दौरान मरीज को रक्त की जांच करने के बाद उपचारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें