फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। घोसी संघर्ष समिति घोसी के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने चार सूत्री मांगो को लेकर अध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में बुधवार को रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन कर रेलमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार ओपी पाण्डेय को सौंपा। ज्ञापन में दोहरीघाट से सहजनवां गोरखपुर तक रेल लाइन बिछाने की मांग भी शामिल है। तहसीलदार ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए उचित कार्यवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन के अनुसार, इन्दारा जक्शन से दोहरीघाट तक आमान परिवर्तन करके मार्च 2020से ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाय। जिससे व्यापारियों सहित अन्य लोगों को आने जाने में परेशानी ना हो। घोसी को केन्द्र बना कर कम्प्युटरीकृत आरक्षण खिड़की की व्यवस्था की करने, दोहरीघाट में बेकार पड़ी रेलवे की भूमि पर वाशिंगपिट एवं टर्मिनल बनाने की मांग की गयी है।
धरना प्रदर्शन को अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय, खुर्शीद खान, अब्दुल मन्नान खान, नौशाद अजीम, आकीब सिद्दीकी, हिसामुद्दीन, अनीस अहमद, जियाउद्दीन खान, नफीस खान, दानिश इमरान, फौजी किशन लाल गोड़, जावेद खान, बदरूल इस्लाम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें