कोहरा न होने के बावजूद ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस 5 घंटे के विलंब से स्टेशन पहुंची तो वहीं, डाउन कृषक एक्सप्रेस भी 2 घंटे देरी से आई। गाड़ियों के लेटलतीफ होने से यात्रियों की फजीहत बढ़ गई है।
सर्दी में रेलगाड़ियों का परिचालन किस कदर प्रभावित है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले कई दिनों से ट्रेनें विलंब चल है। गुरुवार को आनंद विहार एक्सप्रेस से सीतामढ़ी जाने वाली डाउन लिच्छवी अपने निर्धारित समय से पांच घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची। इसी तरह लखनऊ से वाराणसी सिटी जाने वाली डाउन कृषक एक्सप्रेस निर्धारित समय साढ़े दस बजे से दो घंटे विलंब से पहुंची। जबकि 55122 पैसेंजर अपने निर्धारित समय 9:57 के बजाए 4 घंटे की देरी 2 बजे पहुंची। प्रयागराज से चलकर मऊ तक आने वाली 75106 डेमू सवारी गाड़ी अपने निर्धारित समय दोपहर 12.30 बजे के बजाए 3:30 पर पहुंची। उधर भारी गलन के बीच यात्रियों का बुरा हाल हो गया है। गाड़ियों की सही लोकेशन न मिलने से लोग दिन भर स्टेशन पर हलकान हो रहे हैं।