फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 18 घंटे का शेड्यूल, 7 घंटे मिल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी में कटौती और तकनीकी खामी के चलते बार-बार बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। कम बिजली मिलने से जहां लोगों को दिन-रात बिताना मुश्किल हो रहा है। वहीं कृषि सहित कुटीर उद्योग पर विपरीत असर पड़ रहा है। चिरैयाकोट विद्युत उपकेंद्र से नगर सहित सुल्तानीपुर, समउद्दीनपुर, मनाजीत, औसतपुर मोलनागंज, कमालचक, इब्राहिमचक, यहीचक, भीखमपुर सहित विभिन्न गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है़। उपभोक्ताओं के अनुसार नगर पंचायत और गांवों में 18 घंटा विद्युत आपूर्ति का शेड्यूल है।
विज्ञापन

लेकिन कभी ट्रिपिंग, तो कभी फाॅल्ट तो कभी बिजली कटौती से लोगों को परेशान होना पड़ है। उपभोक्ताओं के अनुसार मात्र छह से सात घंटे ही बिजली मिल रही है़। क्षेत्र के रमेशचंद, ओमप्रकाश, सुरेंद्र, महेंद्र, जमालुद्दीन, सुरेशचंद, राकेशचंद, रविंद्र का कहना है कि बिजली कटौती का कोई समय निर्धारित ही नहीं है।
दिन में तो किसी तरह से लोग बीता ले रहे है़ं। रात में भी बिजली गुल हो जाने के चलते लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। विद्युत उपकेंद्र चिरैयाकोट के अवर अभियंता अश्वनी चौहान का कहना है कि ओवरलोडिंग से समस्या आ रही है़। सुबह पांच बजे से 7.30 बजे तक रोस्टिंग होती है। फाॅल्ट आने पर तुरंत मरम्मत कार्य कराकर आपूर्ति बहाल की जाती है। बेहतर विद्युत आपूर्ति करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें