फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: श्रेष्ठ योजना में चार विद्यार्थीयों ने उच्च रैंक हासिल की

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा सहित जिले के कई ब्लाॅक क्षेत्र के छात्रों ने श्रेष्ठ योजना के तहत हुई परीक्षा में उच्च रैंक हासिल किया है। इससे छात्रों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। श्रेष्ठा योजना के तहत एक जून को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने लिखित परीक्षा आयोजित की थी। परिणाम रविवार 21 जून को घोषित किए गए। फतहपुर मंडाव ब्लाॅक के मधुबन जूनियर हाईस्कूल से गांगेवीर निवासी खुशी ने श्रेष्ठ योजना में ऑल इंडिया 95वीं रैंक, रानीपुर ब्लाॅक के यूपीएस दौलसेपुर से समीर कुमार ने 429 रैंक, आलोक कुमार ने 869 रैंक, मेहंदी ने 970 रैंक प्राप्त किया है। जूनियर हाई स्कूल मधुबन के गणित अध्यापक राज बहादुर सिंह ने बताया कि श्रेष्ठ योजना की शुरुआत भारत सरकार ने दिसंबर 2021 में की थी। भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने देश के सर्वश्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में मेधावी अनुसूचित जाति के लड़कों-लड़कियों के लिए सीटें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रेष्ठ (लक्षित क्षेत्रों में उच्च विद्यालयों में छात्रों के लिए आवासीय शिक्षा) नामक एक नई योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत कक्षा नौ और कक्षा 11 में प्रवेश के लिए छात्रों का चयन किया जाता है। साथ ही उन्हें निशुल्क प्रवेश मिलता है। कक्षा 9 से 12 वीं तक पढ़ाई, यूनिफॉर्म, किताब कॉपी,भोजन,छात्रावास आदि का पूरा खर्च भारत सरकार वहन करेगी। सत्र 2025-26 के लिए कक्षा नौ व 11 में प्रवेश के लिए प्रतिष्ठित निजी विद्यालयों में लगभग तीन हजार सीटें हैं। बच्चों को बधाई देने वालों में बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील सिंह, श्याम सुंदर पटेल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष आरती मल्ल, बबलू ठठेरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें