फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के साथ सड़क पर गिरे युवक के हाथ को ट्रक ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर हुई दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक के हाथ पर अनियंत्रित ट्रक उस समय चढ़ गया, जब बाइक अनियंत्रित होने से फातिमा तिराहे पर गिर गया। इसीक्रम में एक अन्य स्थान पर सीढ़ी से गिरकर घायल हुए युवक को उपचार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर घायल हुआ अभिषेक चौहान (24) पुत्र रामजीत मूलरुप से बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पांडेयपुर गांव का निवासी है। वह खुद को डाक्टर को दिखाने के लिए मऊ आया था। वापस लौटने के दौरान अपराह्न तीन बजे के करीब जैसे ही उसकी बाइक फातिमा तिराहे पर पहुंची, अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार नीचे गिरा। तभी उसके बांए हाथ पर पीछे से आ रहे ट्रक का पहिया चढ़ गया। दुर्घटना में युवक का हाथ बुरी तरह से फ्रैक्चर हो गया। स्थानीय लोग घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराए। इसीक्रम में बकवल गांव निवासी युवराज (18) पुत्र विनीत सिंह सीढ़ी से गिरकर घायल हो गया। उसके सिर में चोट आने से अधिक गिरने पर परिवार के सदस्य बौखला गए। इस दौरान उसके मित्र आकाश और मनीष उसे बाइक पर बिठाकर जिला अस्पताल पहुंचे। बाइक सवार युवक हड़बड़ी में मरीज सहित बाइक को लेकर इमरजेंसी में जा घुसे। इस दौरान फर्श पर बाइक स्लीप कर गई। जिससे युवराज के साथ बाइक सवार दोनों युवकों को चोटें आई। लेकिन दोनों अपना उपचार कराए बिना ही वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें