फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा का मेला और स्नान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दोहरीघाट में सरयू नदी में डुबकी लगाने के लिए दूर दराज से चलकर श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान शुक्रवार से लगने वाले मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। इस दौरान सुरक्षा के लिए मेल में दोहरीघाट के साथ-साथ घोसी, मधुबन और कोपागंज थाने की पुलिस के साथ 10 उपनिरीक्षक 30 आरक्षी, 30 रंगरूट, 4 महिला आरक्षी के साथ एक प्लाटून पीएससी और सात गोताखोरों को लगाया गया है। इसके अलावा नगर पंचायत की तरफ से भी रामघाट पर दस नावों पर दस गोताखोरों को लगाया गया है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर आने वाली भीड़ को देखते हुए घाटों पर समुचित लाइट की व्यवस्था की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन


गरीब असहायों को बांटा गया कंबल
दोहरीघाट। बाजार में रामघाट घाट पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष वेदाना सोनकर और भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष विकास वर्मा ने संयुक्त रुप से गरीब असहायों को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कंबल वितरित किया। ठंड में कंबल मिलने पर गरीब असहायों के चेहरे खिल गए।

रामघाट पर महिलाओं ने चढ़ाई कढ़ाई
दोहरीघाट। कार्तिक पूर्णिमा के एक दिन पूर्व बटोर होने पर महिलाओं ने रामघाट पर सरयू माता को पूरी हलवा चढ़ाया वही कुछ लोगो ने अपनी मन्नते पूरी होने के साथ ही सेहरा चढ़ाया। हर तरफ कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर लगने वाले मेले की छटा दिख रही है।
विज्ञापन



कार्तिक पूर्णिमा पर भंडारा आज
इंदारा।कोपागंज ब्लाक के महुआर बिसगितीया गांव में देव दीपावली तथा कार्तिक पूर्णिम पर शुक्रवार को श्री बम्हबाबा मंदिर प्रागंण में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। व्यवस्थापक जूगूल किशोर पांडेय ने बताया की हर साल कार्तिक पूणिमा के अवसबघ पर नि:शुल्क भंडारे का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमे क्षेत्र के हजार लोग इकट्ठा होते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें