फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़ई में लगी आग, पति पत्नी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भातकोल धौराहारा गांव में बुधवार की रात ढिबरी से मड़ई में आग लग गई। अगलगी की घटना में मड़ई में सो रहे पती-पत्नी झुलस गए। आग लगने की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने आग पर बुझाकर दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने गंभीर हालात देख्रकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भातकोल धौराहारा गांव निवासी महेंद्र कुमार (38) और उसकी पत्नी देवी (35) बुधवार को खाना खाने के सो रहे थे। इसी दौरान मड़ई में जलाई ढिबरी तेज हवा चलने के चलते गिर गई, जिससे मड़ई में आग लग गई। मड़ई में आग लगने के चलते गहरी नींद में सो रहे पति-पत्नी झुलस गए। उधर, मड़ई में आग लगने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें