फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नदवासराय। डॉ. भीमराव आंबेडकर संघर्ष समिति आरीपुर के तत्वावधान में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. बलिराम ने कहा कि बाबा साहब ने जो संविधान में अधिकार दिया है, उसका पालन होना चाहिए। बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलकर ही हम आगे विकास की रास्ता तय कर सकते हैं। सभी लोग अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाएं। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री राजेंद्र कुमार, पूर्व प्रत्याशी अब्बास अंसारी, बीना चौधरी ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर डॉ. जयेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथिगण को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रमेश राजभर, डॉ. जयेंद्र कुमार, अशोक कुमार गौतम, मिट्ठू राजभर, सागर यादव, हरिश्चंद्र राम, हरिनाथ प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें