नगर के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 44 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में 1669 मरीजों का उपचार चिकित्सकों द्वारा किया गया।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक हुआ। इस दौरान नगर के भरहू का पुरा पीएचसी में 52, हनुमान नगर पीएचसी में 56 जबकि छोटी महरनिया पीएचसी में 44 और डोमनपुरा पीएचसी में 48 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान जिले के सभी नौ ब्लाकों पर 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 128 चिकित्सक तथा 360 स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने 744 पुरूष, 711 महिला मरीज जबकि 214 किशोरों का उपचार कर दवा वितरित किया गया। इस दौरान 15 आयुष्मान लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड भी वितरित किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. एसएन दुबे, जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव, डॅ. एसपी अग्रवाल आदि चिकित्सक तथा स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।