फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की चपेट में आने से पति की मौत , पत्री झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। थाना क्षेत्र के रसूलपुर आदमपुर में गुरुवार की सुबह खेत में सिंचाई के लिए लगे मोटर को बंद करने के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति करेंट की चपेट में आने से झुलस गया। पति को बचाने के प्रयास में उसकी पत्नी भी करेंट लगने से झुलस गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। अधेड़ की मौत इलाज के दौरान हो गई, वहीं महिला की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के रसूलपुर आदमपुर उर्फ रामपुर गांव निवासी विजयशंकर 55 पुत्र स्व. हरिदेव द्वारा अपने खेत में सब्जी की फसल लगाए था। गुरुवार की सुबह रोजाना की भांति वो मोटरपंप से खेत में लगे पौधों की सिंचाई करने के बाद मोटरपंप बंद करने गया और तार की जद में आ गया। जहां उसकी चीख पुकार सुनकर घर में काम कर रही पत्नी रामव्रती देवी 50 पति को छुडाने पहुंची तो वह भी विद्युत के चपेट में आ गई। उसकी भी चीख पुकार सुन कर परिजनों के साथ आस पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मोटर को बंद किया। और दोनों को फतहपुर मंडाव सीएचसी में भर्ती कराया।
जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान विजयशंकर को मृत घोषित कर दिया। जबकि रामव्रती की गंभीर हालात देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर घटना की जानकारी होते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

इनसेट
गांव में पसरा मातम
मधुबन। गुरुवार की सुबह अचानक हुए हादसे के बाद मृतक विजयशंकर के परिवार के सदस्यों का जहां रो रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी मातम पसरा रहा। अस्पताल से लेकर गांव तक इस घटना को लेकर बात करते दिखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें