फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, महिला सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो थाना क्षेत्रों में तीन स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना की तीन घटनाओं में एक महिला सहित पांच लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इस बीच घायलों में एक की मौके पर मौत हो गई। घायलों में महिला की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

पहली घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी चौराहे के पास शाम छह बजे के करीब हुई, यहां बाइक में अनियंत्रित बस ने धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक बृजेश निषाद (35) पुत्र हरहंगी निषाद गंभीर रूप से घायल हुआ। स्थानीय लोग जब तक युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था किए, उसकी मौके पर मौत हो गई। मृत युवक भीटी का निवासी था, घटना के समय वह बाजार आने के लिए निकला था। पुलिस बस चालक को हिरासत में लेकर बस को थाने में खड़ी की। इसी क्रम में दूसरी घटना सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास घटी। यहां अनियंत्रित बाइक कार से जा टकराई। दुर्घटना में बाइक पर महिला सहित सवार चार लोग गंभीररुप से घायल हुए। सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल गनेश राजभर (55) पुत्र नन्हकू राजभर, सुशीला (50) पत्नी गनेश, होसिला (20) और दिनेश (10) रैनी गांव के निवासी है। घटना के समय सभी कही से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहें थे। तीसरी घटना सरायलखंसी थाने के कहिनौर गांव के पास घटी, यहां आमने सामने दो बाइकों की टक्कर हुई। इसमें एक बाइक पर सवार मोहम्मद शौकत (28) पुत्र मो. इद्रीश घायल हुआ। युवक गाजीपुर जिले के बिरनो थाने के सियारामपुर गांव का निवासी है। घटना के समय वह वनदेवी जा रहा था। मधुबन : मधुबन बेल्थरारोड मुख्य मार्ग स्थित ढ़िलई फिरोजपुर के समीप बाइक सवार को बचाने में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे पिकअप पर सवार बलिया जनपद के उभाव थाना के तेनुआ गांव निवासी गोलू (22) पुत्र राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि ढ़ढ़वल गांव के समीप अनियंत्रित बाइक के पलटने से कंधरापुर निवासी मक्खू (30) पुत्र श्रीकिशन गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फ़तहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया, जहां गोलू की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें