फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो प्रतिशत माल भाड़ा बढ़ने से सब्जियों के दामों में आया उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में लगातार बढ़ोत्तरी आम उपभोक्ताओं की जेब पर भारी पड़ने लगी है। पेट्रोल डीजल के मूल्यों में वृद्धि से जहां व्यापारी कम मात्रा में सामान मंगा रहे है, वहीं निरंतर वृद्धि को देखते हुए ट्रांसपोर्टरों द्वारा माल भाड़ा बढ़ा दिया गया है। इससे यात्रा व्यय के साथ महंगाई बढ़ गई है। माल भाड़ा बढ़ने से सब्जियों के दामों में उछाल आने से इसका खमियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले एक माह से पेट्रोलियम पदार्थ के बढ़े दामों का असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। वाहन चालक जहां मासिक बजट बिगड़ने की बात कह रहे हैं, वहीं ट्रांसपोर्टर लखनऊ, दिल्ली, कानपुर, मद्रास आदि दूरस्थ जगहों पर माल ले जाने में हजारों रुपये अतिरिक्त भार पड़ने पर माल भाड़ा में दो प्रतिशत तक वृद्धि कर दी है। इससे बाहर से आने वाली हरी सब्जियों के साथ दूसरी सब्जियों के दामों में वृद्धि होने से आम लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है।
0000
डीजल में लगातार बढ़ोत्तरी के चलते कम सामानों का ट्रांसपोर्टेशन किया जा रहा है। वहीं मालभाड़ा में दो प्रतिशत वृद्धि होने से सब्जियों के दामों में मामूली वृद्धि की गई है। -अजय कुमार, आढ़तिया
विज्ञापन

000
डीजल के बढ़ते दामों के चलते व्यापारी कम सामान मंगा रहे है। इससे कम मात्रा में सब्जी आने और माल भाड़ा बढ़ने से खासतौर पर हरी सब्जियों के दाम में वृद्धि हुई है। -वीरेंद्र पांडेय, आढ़तिया
0000
केेंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में बढ़ोत्तरी से महंगाई अभी ओर बढ़ेगी। इससे लोगों की क्रय शक्ति घटेगी और इसका सीधा असर व्यापार पर पड़ेगा। -मोहम्मद करीम, सब्जी व्यापारी
0000
पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में लगातार बढ़ोतरी होने से वर्तमान में कुछ दिन तक 15 रुपये किलो के दर से बिकने वाला आलू 20 रुपये किलो तो हरी मिर्च 40 से बढ़कर 60 रुपये किलो की दर से बिक रही है। -जियाउल्ला, सब्जी व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें