फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उठाई सफाई और बिजली का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड फतेहपुर मंडाव के जमीन परदहां गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री उत्पल राय की अध्यक्षता में चौपाल लगाई गई। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने जहां गांव में हुए विकास कार्यो की समीक्षा किया, वहीं उन्हे सरकार की उपब्धियों से अवगत कराया गया। उत्पल राय ने गांव में संपन्न हुए विकास कार्यो की समीक्षा किया। जिसमें दर्जनों लोगों ने अपने गांव में योजनाओ का लाभ कम मिलने की शिकायत की। बताया कि सरकार गांवों में हर तरह के लोगों को योजना का लाभ देकर सुख समृद्धि लानी चाहती है। चौपाल में उत्पल राय के साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज, बाल संरक्षण अधिकारी शिवानंद सिंह, एडीओ कोआपरेटिव मृत्युंजय सिंह अजय सोनकर,प्रमोद कुमार,ग्राम प्रधान संतोष यादव सहित गांव के दर्जनों लोग उपस्थित थे। सिपाह इब्राहिमाबाद : उपजिलाधिकारी डॉ.राजेश कुमार ने घोसी तहसील क्षेत्र के बीबीपुर गांव में हुए विकास कार्यो का जायजा लिया। साथ ही चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी।
विज्ञापन

चिरैयाकोट : रानीपुर ब्लाक के अमरसेपुर गांव में सोमवार की शाम 7 बजे जिला युवा कल्याण अधिकारी कृष्ण मोहन पाठक की अध्यक्षता में स्वरोजगार अभियान के तहत चौपाल लगाई गई। चौपाल में ग्रामीणों ने गांव में बिजली की समस्या के बारे में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि 24 घंटे में केवल 7-8 घंटे बिजली ही मिल रही हे। कोपागंज : ब्लाक के काछीकला गांव में सोमवार की रात्रि नोडल अधिकारी मुख्यचिकित्सा अधिकारी डा. सतीशचंद्र सिंह की अध्यक्षता में चौपाल आयोजित हुई।
घोसी : इटौरा डोरिपुर गांव में सोमवार की देर शाम नोडल एसडीएम डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव के कोटेदार द्वारा अपने लड़के के नाम अंत्योदय कार्ड बनाने की शिकायत की।
विज्ञापन

नदवासराय : विकास खण्ड मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र स्थित सांसद आदर्श ग्राम चक बरबोझी में ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत सोमवार की देर शाम को चौपाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गईं। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक श्रीराम सोनकर ने गांव के लोगों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें