नगर पालिका के कम्युनिटी हाल में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल बांटते सांसद हरिनारायण राजभर, विधायक फागू चौहान और सीडीओ।
- फोटो : mau
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजना के तहत कृत्रिम उपकरण वितरण समारोह सोमवार को पालिका कम्युनिटी हाल में आयेाजित किया गया। समारोह में दिव्यांगों को 112 ट्राई साइकिल, पांच कान की मशीनें, दो व्हीलचेयर और 21 बैसाखी सहित 140 सहायक उपकरण विरित किए गए । मुख्य अतिथि रहे सांसद हरिनारायण राजभर ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि सबको योजना का लाभ मिलेगा। सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि दिव्यांगजनों को सारी सुविधाएं उपलब्ध करायीं जायेंगी। यदि किसी दिव्यांग का शौचालय नहीं बना है और वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं तो उनका नि:शुल्क शौचालय प्राथमिकता के आधार पर बनवाया जाएगा। उनके लिए छात्रवृत्ति का भी प्राविधान है। उच्च शिक्ष्ा के लिए वह कार्यालय से संपर्क कर योजना में हिस्सा ले सकते हैं।
घोसी विधायक फागू चौहान ने कहा कि दोनों सरकार जनता के हित के लिए कारगर कार्य कर रही हैं। कहा कि सरकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाया जा रहा है। सरकार उनकी सेवा के लिए कृतसंकल्पित है।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रितेश बिन्दल ने कहा कि दिव्यांगजन पेंशन, शादी अनुदान, छात्रवृत्ति, कान की मशीन, ट्राईसाइकिल आदि उपकरणों का लाभ पाने के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय में अपना रजिस्ट्रेशन करा कर योजना का लाभ पा सकते हैं। कहा कि उनके लिए विभाग की ओर से कई सरकारी योजनाएं हैं। उन्हें कार्यालय में आकर समझा जा सकता है। कहा कि आवेदन पर उन्हें उनकी योजनाओं से लाभ्ाान्वित किया जाएगा।
इस मौके पर यूडीआईडी कार्ड का वितरण अशोक राजभर, रामधियावन, सर्फराज, सुगमती तथा विरेन्द्र को किया गया। जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय ने कार्यक्रम का संचालन किया । इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्प संख्यक अधिकारी , सन्दीप कुमार, धर्मदेव भारती सहित दिव्यांग विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।