प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की समीक्षा बैठक परियोजना अधिकारी ने ली। समीक्षा के दौरान जिला समन्वयक रोशन राय एवं सर्वेयर श्री प्रदीप त्रिपाठी का कार्य संतोषजनक न पाये जानें के कारण योजना कार्य से बर्खास्त कर दिया गया। साथ ही योजना से संबंधित सभी कर्मियों को कार्य पूरा किए जानें हेतु समय सीमा निर्धारित करते हुए योजना कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराये जानें के लिए निर्देशित किया गया।
समीक्षा बैठक में परियोजना अधिकारी डूडा एमपी सिंह ने समीक्षा में पाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों के निर्माण संबंधी प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय जियोटैग कर रहे योजना में नामित जिला समन्वयक रोशन राय एवं उनकी टेक्निकल टीम के कर्मियों के कार्यों की समीक्षा के दौरान जिला समन्वयक रोशन राय एवं सर्वेयर श्री प्रदीप त्रिपाठी का कार्य संतोषजनक न पाए जानें के कारण योजना कार्य से बर्खास्त कर दिया गया। साथ ही योजना से संबंधित सभी कर्मियों को कार्य पूरा किये जानें के लिए समय सीमा निर्धारित करते हुए योजना कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराये जानें के लिए निर्देशित किया गया। कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अन्तर्गत जनपद के विभिन्न नगर निकायों में चयनित लाभार्थियों द्वारा सीटी लेवल टेक्नीकल सेल के निगरानी में लाभार्थियों द्वारा स्वयं भवन निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसके लिए योजना के तहत लाभार्थियोके बैंक खातों में क्रमश: प्रथम किस्त 50 हजार, द्वितीय किश्त 1.50 लाख तथा भवन निर्माण कार्य पूरा होनें पर तृतीय किस्त के रूप में 50 हजार की धनराशि निर्गत की जा रही है। वर्तमान समय में जनपद के नगरीय निकायों में स्वीकृत कुल 10956 आवासों के सापेक्ष 4046 लाभार्थियों को प्रथम किस्त 3833 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त तथा 1368 लाभार्थियों को तृतीय किस्त की धनराशि निर्गत की जा चुकी है। वर्तमान समय तक 3400 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जा चुका है। बैठक में आंनंद मौर्य, रामानंद सिंह ,आशुतोष सिंह, मोहम्मद आदिल,आदि उपस्थित रहे।