फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग की शादी रोकवाई, भेजा संरक्षण गृह

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बाल संरक्षण विभाग ने गुरुवार को मिली शिकायत के आधार पर घोसी कोतवाली क्षेत्र के कलाफनपुर गांव में होने वाली नाबालिग की शादी को रुकवाया ही नहीं बल्कि पुलिस की मदद से किशोरी को कस्टडी में लेकर जिला मुख्यालय लौटी। यहां बोर्ड के सामने पूरे मामले को बाल संरक्षण की टीम ने पेश किया। मामले को सुनने के बाद टीम ने किशोरी को बाल संरक्षण गृह नजरिया बलिया रवाना किया।
विज्ञापन

मामला घोसी कोतवाली क्षेत्र के कलाफनपुर गांव का है, यहां एक परिवार ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री की शादी तय कीा। गुुरुवार को बरात आने वाली थी। इस दौरान किसी ने इसकी शिकायत चाइल्ड हेप लाइन के साथ जिला बाल संरक्षण कार्यालय में कर दी। इस पर बाल संरक्षण कार्यालय की महिला टीम की सदस्य सीमा दूबे, निवेदिता सिंह, प्रिया राय, महिला होमगार्ड मालती सिंह, ममता यादव के साथ किशोरी के घर पहुंची टीम ने पुलिस की मदद से किशोरी को कस्टडी में लिया और उसे लेकर जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय पहुंची। यहां पूरे मामले को बाल कल्याण समिति के सामने रखा गया। सुनवाई के बाद समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया कि आज ही किशोरी की शादी होनी थी, ऐसे में सुपुदर्गी में देने पर इसके परिवार के लोग उसकी शादी करा देंगे। लिहाजा किशोरी को बाल संरक्षण गृह नजरिया बलिया भेजा जाए। तीन माह बाद किशोरी को उसके परिवार के हवाले किया जाएगा। जिला बाल संरक्षण अधिकारी शिवानंद ने बताया कि बोर्ड के आदेश का पालन कराते हुए किशोरी को बलिया जिला स्थित नजरिया गांव स्थित बाल संरक्षण गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें