सिविल को सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की नवनिर्वाचित अध्यक्ष दरवेश यादव की बुधवार को आगरा कोर्ट परिसर में गोली मारकर की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसके बाद अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे।
बार के अध्यक्ष शमसुल हसन और महामंत्री दारोगा सिंह ने कचहरी परिसर और अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहां की दरवेश यादव के हत्या की घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है । उन्होंने दरवेश यादव के परिजनों को दो करोड़ रुपए आर्थिक सहायता देने के साथ ही प्रदेश सरकार से बार काउंसिल के समस्त सदस्यों सहित जिला स्तर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री को सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की मांग की। बैठक में अमरनाथ सिंह, पूर्व महामंत्री सूर्यनाथ यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र राय, मनोज कुमार पांडेय, अरविंद सिंह, प्रेम कुमार बरनवाल, राकेश मिश्रा, अरविंद तिवारी, हरिद्वार राय, अश्वनी सिंह उपस्थित रहे।
उधर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष जवाहरलाल प्रजापति की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन महामंत्री विद्यानिधि उपाध्याय ने किया। वही तहसील सदर बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष हसन अली की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन मंत्री तेजबहादुर सिंह ने किया। बैठक में अधिवक्ताओ ने घटना निंदा की और दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।