फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 45 वां जन्मदिन रविवार को सपाजनों ने धूम से मनाया। इस दौरान जिलेभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कहीं पौधरोपण किया गया तो कहीं रक्तदान हुआ।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर जन्मदिन का केक जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने काटा और एक दूसरे को मिठाइयों खिलाई कर खुशी मनाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता जान गई है कि प्रदेश का विकास अब सपा हाथों में ही है। कार्यक्रम में शैलेंद्र यादव साधु, कुद्दूस अंसारी,ननकू राजभर, हजारी सिंह, रामधनी चौहान, राम हरि चौहान रहे। मधुबन : कसबा स्थित सहकारी संघ के कैम्पस में सपाजनों ने अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया और उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान अल्ताफ अंसारी के नेतृत्व में निषाद नगर में कैंप लगाकर केक काटा गया और लोगों को मिठाइयां बांटी गईं। इस मौके पर राम विलास यादव, योगेश तिवारी, राहुल निषाद, शकील अहमद, अब्दुल वदूद मौजूद रहे। इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया।
रतनपुरा : पार्टी कार्यालय पर अशोक यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने अखिलेश यादव के जन्मादिन पर केक काटा और उनकी लंबी उम्र के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रामाश्रय यादव, अशोक यादव, ग्राम प्रधान मुन्ना यादव,कर्ण प्रताप सिंह, नंदकिशोर सिंह, दीपक सिंह सचिव, ओमप्रकाश यादव, विजय यादव, रामप्रीत यादव , कन्हैया यादव, शैलेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोपागंज : कसबे में नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि हेलाल अहमद के नेतृत्व में सपाइयों ने अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। घोसी : ब्लाक स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर पूर्व विधायक सिंह के नेतृत्व में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन माया गया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह, राजेंद्र पांडेय, खुर्शीद अहमद खान, मुलायम यादव, नेहाल अहमद आदि ने उनकी दीर्घायु और यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं दीं।
मुहम्मदाबाद गोहना : सपा कार्यालय पर अखिलेश यादव का 45 वां जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्मान अहमद ने केक काटकर उनके जन्मदिन की बधाइयां दी तथा लोगों को मिठाइयां खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें