मऊ। होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए जिले से लखनऊ और दिल्ली रूट पर अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। परिवहन निगम के आदेशानुसार मऊ और दोहरीघाट डिपो के एआरएम सहित सभी कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई हैं। वहीं 8 से 18 मार्च तक लगातार ड्यटी करने वाले चालक, परिचालक और मैकेनिकों को मानदेय के अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
होली पर यात्रियों की संख्या अधिक होने पर 8 मार्च से मऊ डिपो की 15 रोडवेज बसे लखनऊ और दोहरीघाट डिपो की 15 बसें दिल्ली रूट पर चलाई जा रही हैं। दिल्ली और लखनऊ रूट पर चलने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग और अधिक भीड़ का फायदा परिवहन निगम को मिलेगा। मऊ डिपो की मऊ डिपो के बेड़े में 70 बसें हैं, इनमें 11 अनुबंधित हैं। निगम की 15 बसें पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए लखनऊ जाती हैं।
आठ प्रयागराज, दो बहराइच और 34 बसें गोरखपुर रूट पर चलती हैं। अनुबंधित बसों की बात करें तो दो अयोध्या, तीन शाहगंज, चार बलिया और रानीपुर-चिरैयाकोट होते हुए दो बसें वाराणसी जाती हैं।
होली के समय 18 फरवरी तक 11 दिन 300 किमी (3300 किमी) बस चलाने वाले चलाने वाले चालक परिचालकों को एक दिन का 400 रुपये मानदेय मिलेगा। 10 दिन तक 300 किमी (3000 किमी) बस चलाने वाले चालक परिचालकों को 350 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 3500 रुपये मानदेय मिलेगा। प्रतिदिन निर्धारित 300 किमी से अधिक चलने पर 55 पैसे प्रति किमी अधिक प्रोत्साहन राशि मिलेगी। डिपो और वर्कशॉप में काम करने वाले कर्मचारियों को होली के दौरान 11 दिन का 1800 रुपये और 10 दिन का 1500 रुपये मानदेय मिलेगा।