मऊ। नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र देने के लिए नगर पालिका कम्युनिटी हॉल बकवल में समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रामविलास चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जनपद के 10 परियोजनाओं में नवचयनित 146 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में से शहर से 09, दोहरीघाट से 06, घोसी से 05, बडरांव से तीन, कोपागंज से 05, रतनपुरा से 25, परदहां से 25, मुहम्मदाबादगोहना से 24, रानीपुर से 33, फतहपुर मंडाव से 11 को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह ने कहा कि नवचयनित कार्यकर्ता 23 मार्च 2025 के पहले अपने-अपने विकास खंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय में योगदान ग्रहण कर अपने कार्याें का निर्वहन करें। इस मौके पर विधायक रामविलास चौहान ने कहा कि वर्तमान में योगी सरकार बिना किसी भेद-भाव के सभी वर्गों को नौकरी, रोजगार प्रदान कर रही है।
नवचयनित 146 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती भी पारदर्शी ढंग से की गई है। इसके लिए जनपद के जनपद स्तरीय अधिकारी बधाई के पात्र हैं।
मुख्य अतिथि ने नवचयनित कंचनलता यादव, नूपुर सिंह, कंचन मद्धेशिया, नमिता, शिप्रा चौधरी, सरोज, नाजिया खातुन, कंचन सिंह आदि को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता, कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार आदि शामिल रहे।