फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटनी के बजाए मऊ से चली पैसेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से किड़िहरापुर और बेल्थरारोड स्टेशन के बीच गेट संख्या 20 पर अंडर ब्रिज निर्माण का कार्य होने के कारण गुरुवार को मऊ भटनी रेलखंड पर पांच घंटे ट्रेन का आवागमन बाधित रहा। इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान भटनी-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन मऊ तक चली। विभाग द्वारा पूर्व में इस कवायद की कोई घोषणा नहीं किया था। इससे लोगों को और समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मऊ स्टेशन से 33 किमी दूर बलिया जिले के किड़िहरापुर स्टेशन के गेट संख्या 20 पर अंडरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया गया। इसके चलते दिन में दस बजे से दिन में तीन बजे तक इस रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप रहा। इसका परिणाम रहा कि भटनी से होकर वाराणसी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन मऊ से वाराणसी को रवाना की गई। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुुुमार ने बताया कि अंडर ब्रिज कार्य होने पर पैसेंजर को छोड़ अन्य कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है। लेकिन ट्रेन का इंतेजार करने वाले यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। ट्रेन न चलने की घोषणा पूर्व से न होने के कारण इस ट्रेन का इंतेजार इंदारा, बेल्थरारोड, क्रिड़िहरापुर, चकरा हाल्ट समेत दूसरे छोटे-बड़े स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन का इंतजार करते रहें। यात्रियों का कहना था कि रेलवे को मऊ से ही पैसेंजर ट्रेन चलाने की सूचना सार्वजनिक करनी चाहिए थी, जिससे यात्री को ट्रेन के न आने की जानकारी होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें