फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 शिक्षकों का कटेगा एक दिन का वेतन

विज्ञापन
Teachers
विज्ञापन
तीन ब्लॉकों के आठ प्राथमिक विद्यालयों मेें तैनात 14 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटेगा। ऐेसा बीएसए कार्यालय की तरफ से कई दिनों से मोबाइल फोन से ली गई लोकेशन के आधार पर किया जा रहा है। जांच में यह 14 शिक्षक स्कूल से गैरहाजिर मिले थे। बीएसए ने इन शिक्षकों से एक हफ्ते के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है साथ ही इनका एक दिन का वेतन काटने का बीईओ को निर्देश दिया है।
विज्ञापन


 शासन ने परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का फरमान जारी किया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से मोबाइल से  शिक्षकों के प्रतिदिन उपस्थिति की जांच की जाती है। इसी के तहत बीएसए कार्यालय की तरफ से 18 अगस्त को मोबाइल लोकेशन से की गई जांच में कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खुखुंदवा से दो शिक्षिका तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय से दो शिक्षक अनुपस्थित मिले।

इसी तरह 20 अगस्त  को  दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भैसाखरग  की दो शिक्षामित्र, प्राथमिक  विद्यालय रतनपुरा के दो शिक्षक गैरहाजिर मिले। इसी तरह 21 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय ताजपुर की अनुुदेशक, उच्च प्राथमिक विद्यालय अहिलास के अनुदेशक,  रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मखुनी के चार शिक्षक अनुपस्थित मिले। इस बाबत बीएसए ओपी त्रिपाठी का कहना है कि लापरवाह गैरहाजिर इन 14 शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया  है। साथ ही बीईओ से इन सभी का एक दिन वेतन काटने का निर्देश दिया  गया है। कहा कि संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें