फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जिले की 136 सड़कें होंगी गड्ढामुक्त

विज्ञापन
रानीपुर ब्लाक के मिर्जापुर गांव में सड़क की मरम्मत करते मजदूर।संवाद
विज्ञापन
मऊ। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय और निर्माण खंड की 136 सड़कें गड्ढामुक्त होंगी। इन सड़कों की लंबाई 260.56 किमी है। शासन से 96.63 लाख रुपये आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

त्योहार पर मेला, व्यापार और धार्मिक स्थलों पर आवागमन प्रभावित करने वाली सड़कों पर सबसे पहले पैचवर्क कर दुरुस्त किया जा रहा है। अब तक 20 फीसदी सड़कों पर काम पूरा हो चुका है। बीते साल 165 सड़कों के गड्ढे भरे गए थे। गड्ढामुक्त सड़क अभियान के तहत लोक निर्माण विभाग अलर्ट मोड पर है। सड़कों पर पैचिंग का काम शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने 13.78 किमी लंबी छह स्टेट हाईवे, प्रमुख जिला मार्ग और 101.08 किमी लंबी 64 ग्रामीण मार्ग चिह्नित किए गए हैं।
निर्माण खंड ने 27.74 किमी लंबा प्रमुख जिला मार्ग और 117.96 किमी लंबाई की 65 ग्रामीण मार्गों को चिह्नित किया है। प्रांतीय खंड ने शहर की और रानीपुर ब्लॉक की प्रमुख सड़कों पर काम पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

प्रांतीय खंड में मुहम्मदाबाद गोहना, रानीपुर, परदहां, रतनपुरा ब्लॉक के साथ नगर पालिका मऊ आता है। निर्माण खंड में कोपागंज, घोसी, दोहरीघाट, बड़राव और फतहपुर मंडाव ब्लॉक आता है।
अब तक रानीपुर ब्लॉक के मिर्जापुर ग्राम पंचायत में दुलमपट्टी मार्ग, चिरैयाकोट से सेचुई नहर संपर्क मार्ग, अमारी संपर्क मार्ग, अमारी से अमरहट संपर्क मार्ग पर पैचवर्क पूरा हो गया है।
बारिश के मौसम में जिले की अधिकांश सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं। जिससे सड़कों पर चल पाना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। वहीं कुछ ग्रामीण सड़कें ऐसी हैं जिसपर जल निगम के ठेकेदारों ने पाइपलाइन बिछाने के लिए खोद दिया।
विज्ञापन

इन सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए जल निगम बजट देता है, इसके बावजूद ठेकेदार सड़क की अच्छी तरह मरम्मत न कराकर केवल मिट्टी डालकर भर देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें