पिपरीडीह। परदहां ब्लाक के बबुआपुर गांव के कोटेदार को उपजिलाधिकारी ने अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया है। एसडीएम ने दुकान निलंबित करते हुए कोटेदार से स्पष्टीकरण मांगा है।
बबुआपुर गांव के कोटेदार वीरेंद्र यादव के घर एक सप्ताह पूर्व राशन वितरण में घटतौली के आरोप में ग्रामीणों से विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान कोटेदार के भतीजे ने एक लाभार्थी के साथ हाथापाई किया था। इसे लेकर गांववासियों ने एसडीएम कार्यालय और प्राथमिक विद्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम के निर्देश पर कोटे के राशन वितरण में अनियमितता और विवाद की जांच कराई गई। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। उपजिलाधिकारी आईएएस डा. अंकुर लाठर ने कोटेदार को निलंबित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। इस बाबत एसडीएम ने बताया कि कोटेदार के विरुद्ध की गई शिकायतें प्रथम दृष्टया सही पाई गई हैं। खाद्य आपूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई है। कोटेदार से स्पष्टीकरण मांगा गया है।