घोसी/अमिला। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चल रहे ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। बड़रांव ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चल रहे ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण में शनिवार को शिक्षकों ने टूल कीट के द्वारा परीक्षण दिया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रश्नों का प्रशिक्षणार्थियों ने बहुत ही उत्साह के साथ जवाब दिया। ब्लॉक संसाधन केंद्र बड़राव पर चल रहे ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण में बच्चों के शैक्षिक स्तर की जांच की गई। बच्चों को गतिविधि के माध्यम से सिखाया गया। आने वाले कठिनाइयों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण दे रहे ट्रेनर ने शिक्षकों से कीट व अन्य सहायक सामग्रियों से बच्चों के मूल्यांकन व सीखाने का तरीका भी बताया। बच्चों को रूचिकर शिक्षा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया। अक्षर, शब्द, अनुच्छेद और कहानी का ज्ञान सरलता से तथा गतिविधि के माध्यम से कैसे रुचिकर बनाया जाय, इस पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी माधवेंद्र पांडेय, अजय वर्मा, रूपेश कुमार, पांडेय, चंद्रपीठ मिश्र, पंकज कुमार, रामकेर यादव आदि शामिल रहे।