फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ण रूपेण लागू हो स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के रैली प्रभारी अब्दुल्ला शाहजहां, शर्मानंद पांडेय ने कहा कि हाड़तोड़ मेहनत करने के बाद भी खेती किसानी घाटे का साबित हो रही है। किसानों को उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में किसान आयोग का गठन किया जाए। प्रेसवार्ता के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष विजयशंकर यादव और जिला उपाध्यक्ष विद्युत प्रकाश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर राज्यपाल को नौ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

रैली प्रभारी अब्दुल्ला शाहजहां, शर्मानंद पांडेय पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। किसानों के उपज का दोगुना लाभ देने के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को पूर्ण रूपेण लागू किया जाए। महिला उत्पीड़न बंद कर महिला सशक्तीकरण किया जाए। जर्जर कानून व्यवस्था में सुधार किया जाए। तहसील और थानों का भ्रष्टाचार बंद किया जाए। गरीबों में खुशहाली लाया जाए। गन्ना किसानों का बकाया तुरंत दिया जाए। पेट्रोलियम पदार्थों की तेजी से बढ़ रही कीमतों पर रोक लगाई जाए। बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए। रोजगार न मिलने तक रोजगार भत्ता दिया जाए। नौ दिसंबर को लखनऊ में आयोजित रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। इस दौरान रविशंकर यादव, विद्युत प्रकाश यादव, शिवकुमार भारती, सुनील मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें