फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मझवारा। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा के सरकारी अस्पताल के सामने मंगलवार की शाम करीब सात बजे एक अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से सड़क पार कर रहा अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक का शव मझवारा मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को रानीपुर पीएचसी में भेजा। जाम लगने की सूचना पर घोसी सीओ, कोतवाल सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचकर परिजनों को जाम खुलवाने की कोशिश में जुटे है। जाम नहीं हट सका है।
विज्ञापन

मझवारा निवासी अलाऊदीन 55 पुत्र शब्बीर अहमद मंगलवार की शाम करीब 7 बजे सब्जी लेने के लिए बाजार आया हुआ था। जहां खरीददारी करने के लिए वह अभी सड़क पार कर रहा था, मधुबन से घोसी की तरफ जा रही अनियंत्रित बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। जहां कुछ देर तक छटपटाने के बाद उसकी मौके पर मौत हो गई। सड़क पर अचानक हुए हादसे से हतप्रभ लोगों ने वाहन चालक को रोकने की कोशिश, जिस पर वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने अलाऊदीन का शव रखकर जाम लगा दिया। उधर जाम की सूचना पर करीब 20 मिनट बाद पहुंचे घोसी सीओ नंदलाल यादव, कोतवाल परमानंद मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे। जाम कर रहे लोगों को समझाया, लेकिन मृतक के परिजनों द्वारा 5 लाख की आर्थिक मुआवजा देने की मांग को लेकर अड़े रहे। जाम नहीं हटाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें