फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 घंटे से अधिक विलंब रही लिच्छवी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। वाराणसी सिटी और कैंट स्टेशन के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते अप एवं डाउन ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया। इस रुट से आने जाने वाली सभी ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। ऐसे में ट्रेनों के कैंसिल और लेट के चलते यात्री हलकान हो रहे है। गुरुवार को ही लिच्छवी एक्सप्रेस11 घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

गुरुवार को डाउन 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस सुबह 8.10 के बजाए 11 घंटे विलंब से चल रही थी। जिसकी उम्मीद रात 10 बजे पहुंचने की थी। वहीं अप 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित टाइम दोपहर 12.35 से दो घंटे विलंब से 2.35 पर स्टेशन पहुंची। इसी तरह 55123 सवारी गाड़ी अपने निर्धारित समय 9.40 से तीन घंटे विलंब से पहुंची। वहीं लखनऊ से आने वाली डाउन कृषक एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची।ट्रेनों के लेटलतीफी के चलते यात्रियों को काफी फजीहत उठानी पड़ी।
इसबीच कई यात्री घंटों इंतजार के बाद बस या दूसरे नीजि वाहन से गतव्य स्थान को रवाना हुए। कोपागंज निवासी रामवचन बेल्थरा रोड जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पता चला कि ट्रेन तीन घंटे लेट है। इसी तरह से सीवान जाने के लिए डाउन लिच्छवी का इंतजार कर रहे यात्री घोसी निवासी मनोज सिंह को ट्रेन के 11 घंटे विलंब होने की जानकारी पर बस से निकलनी की बात कही।
विज्ञापन

इस बाबत स्टेशन अधीक्षक ददनराम का कहना है कि 19 से 23 नवंबर तक वाराणसी सिटी से वाराणसी कैंट के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनों के रूट को डायवर्ट किया गया है। इसके चलते ट्रेनें विलंब से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें