फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों ने पेश अिकया मनुष्य का दोहरा चरित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के ओरियंटल रोड स्थित किशोर वाटिका में शनिवार की देर शाम को भारद्वाज इंस्टीच्यूट और ग्रामीण उत्थान संस्कृति विकास मंच के तत्वाधान में काशी विद्यापीठ के विद्वान शंभूनाथ सिंह द्वारा लिखित नाटक ‘दीवार की वापसी’ का मंचन किया गया । नाटक में कलाकारों द्वारा व्यक्ति के दोहरे चरित्र का भावपूर्ण मंचन कर लोगों को सोचने पर मजबूर किया गया।
विज्ञापन

नाटक का शुभारंभ डॉ.करुनानिधान उपाध्याय ने दीप प्रज्वलन करने और मॉ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्देशक विवेक सिंह के निर्देशन में नाटक का मंचन किया गया। नाटक में कलाकारों द्वारा आज के परिपेक्ष्य में मनुष्य द्वारा दोहरे जीवन जीने, अपने अंदर झांकने की जगह दूसरो के घरों में झांकने की कोशिश जैसे मु्द्दो को अपने मंचन से सजीव कर लोगों को सोचने पर विवश कर दिया। नाटक में ओम के रूप हरिओम आनंद, सोनू के रूप में कृतिका तो आंगतुक के रूप में राम सिंह और पिता के रूप में विवेक सिंह ने अभिनय किया। राजेश के रूप में हर्ष साकेत ने अपनी अभिनय से सन्देश देते हुये सबका मन मोह लिया।
इसके अलावा नाटक में प्रकाश, परिकल्पना, रणजीत कुमार, साज सज्जा अमित मौर्या, वस्त्र विन्यास कृतिका, हर्ष का रहा। संचालन मनोज सिंह ने तथा विषय वस्तु हरिओम ने किया। इस अवसर पर सर्वोदय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. केएन उपाध्याय, डा. प्रभुनाथ, इंतेखाब आलम, आकिब सिद्दीक़ी , त्रिभुवन शर्मा, सरफराज खान, शेख हिसामुद्दीन, पूनम सिंह, सरोज चौरासिया और प्रशांत गौड़ आदि की मौजूदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें