फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगवा में विकास कार्यों में घपला: डीएम का आदेश बेअसर

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। स्थानीय ब्लाक के नगवा ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान ,सेक्रेटरी और तकनीकी सहायक की तिकड़ी ने छह कामों के नाम पर बिना काम कराए ही 12 लाख 60 हजार दो सौ रुपयों का गोलमाल करने के मामले में जांच समिति की रिपोर्ट पर डीएम ने तीनों से रकम की वसूली करने का निर्देश खंड विकास अधिकारी रतनपुरा को दिया है। लेकिन 26 दिन बीतने के बाद भी घपले की रकम बैंक में जमा नहीं की गई है। भाजपा संगठन की हाल ही में हुई बैठक में पूर्व सैनिक संगठन के एक पदाधिकारी ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इस मामले को लेकर इस मामले में जिले से जुड़े एक माननीय के दबाव पर जिम्मेदार अधिकारियों के चुप्पी साध लेने की चर्चा क्षेत्र में है।
विज्ञापन

जांच समिति की रिपोर्ट के अनुसार केशव के घर से हरेंद्र के घर होते हुए मेन रोड तक इंटरलाकिंग एवं राम जन्म के नलकूप से शेषनाथ के घर तक मिट्टी कार्य पर बिना काम कराए ही 1.48 लाख रुपये ले लिए गए। इसी प्रकार शैलेश के खेत से सरेंद्र के नलकूप तक नाला खुदाई, बृजेश के खेत से छत्रधारी के खेत तक नाला खुदाई (बृजेश सिंह छत्रधारी के इकलौते बेटे हैं और एक साथ ही रहते हैं)के नाम पर एक लाख 48 हजार नौ सौ रुपये, हरेंद्र के गोटा संख्या 76 में पोखरा खुदाई के नाम पर एक लाख 42 हजार सौ रुपये तथा सुरेंद्र के खेत से मेन खडंजा तक मिट्टी कार्य , मुन्ना यादव के खेत से मेन खड़ंजा तक मिट्टी कार्य और लुटावन के चक से राम कठिन के चक तक मिट्टी कार्य के नाम पर बिना काम कराए ही चार लाख 49 हजार सात सौ रुपये ले लिए गए हैं। इसी प्रकार जनार्दन के चक से महादेव के चक तक मिट्टी कार्य तथा रामायन बनिया के चक से चतुर्भुज के चक तक मिट्टी कार्य के नाम पर दो लाख 59 हजार तीन सौ रुपये हड़प लिए गए हैं। उसी प्रकार छह कार्यों के नाम पर कुल 12 लाख 60 हजार दो सौ रुपयों का गोलमाल जांच समिति ने पकड़ा। जांच समिति ने इसके लिए ग्राम प्रधान रमेश चौहान , सेक्रेटरी वीरेंद्र प्रसाद और तकनीकी सहायक रवींद यादव को दोषी माना है। जांच समिति ने गोल माल की गई रकम को इन तीनों को बराबर यानी चार लाख बीस हजार सरसठ रुपये की वसूली का सुझाव देते हुए जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी थी। डीएम ने 21 मई को इन तीनों को संबंधित रकम कलेक्ट्रेट स्थित यूनियन बैंक की शाखा में जमा कराने का निर्देश खंड विकास अधिकारी रतनपुरा को दिया। लेकिन 26 दिन बाद भी यह रकम जमा नहीं कराई गई है।

मामले को सीएम तक ले जाएंगे
मऊ। पूर्व सैनिक संगठन ब्लाक अध्यक्ष और भाजपा के नेता परमात्मा नंद सिंह का कहना है कि इस प्रकरण को उन्होंने संगठन की बैठक में उठाया है। अगर जनता के इस धन की रिकवरी नहीं कराई गई तो इस प्रकरण को वे मुख्यमंत्री तक ले जाएंगे।
विज्ञापन


नगवा ग्राम पंचायत के मामले में ग्राम प्रधान सहित तीनों आरोपियों से रकम जमा करने को कहा गया है। रकम अभी जमा नहीं की गई है, इनसे लाठी मारकर रुपये मैं नहीं जमा करा सकता हूं। -राजकिशोर , खंड विकास अधिकारी, रतनपुरा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें