फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के थप्पड़ मारने से पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ुआगोदाम (मऊ)। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कंधेरी गांव निवासी महिला की बुधवार की रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। बताया जाता है दो दिन पूर्व किसी बात पर नाराज होकर महिला अपने बच्चे को पीट रही थी, इस दौरान महिला को उसके पति ने थप्पड़ मार दिया था। इस दौरान महिला पेट के बल जमीन पर गिरी थी। बाद में पत्नी को उसका पति उपचार कराने के लिए अस्पताल ले भी गया। लेकिन उपचार के दौरान बुधवार की रात महिला की मौत हो गई। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति और जेठ के साथ जेठानी और ननद को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोपी के पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के जंगीपुर थाना एपोरवा गांव निवासी अजीत की बेटी पुतुल की शादी लगभग आठ साल पहले कंधेरी गांव निवासी नूर हसन पुत्र मोख्तार के साथ हुई थी। मंगलवार को पुतुल अपने बेटे वसीम (4) को किसी बात पर नाराज होकर पीट रही थी। पुतुल के पति ने उसे ऐसा करने से मना किया लेकिन पुतुल नहीं मानी । इससे नाराज होकर उसके पति नूर हसन ने पुतुल को कई थप्पड़ जड़ दिया। इससे महिला पेट के बल जमीन पर गिर पड़ी। जिससे उसे गंभीर चोट आ गई। परिवार वालों के अनुसार नूर हसन ने अपनी बीबी का इलाज किसी चिकित्सक से कराया और घर वापस आ गया। लेकिन बुधवार की रात अचानक पुतुल की हालत काफी बिगड़ गई और जब तक परिवार के लोग उसे किसी अस्पताल में ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे, कि उसकी मौत हो गई। पुतुल की मौत की जानकारी पाते ही उसका भाई गुल्लू कंधेरी पहुंचा। सारे घटनाक्रम की जानकारी लेकर वह थाने, पहुंचा और दहेज के लिए बहन को मार डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पति नूर हसन , जेठ गुल मुहम्मद , जेठानी सरजड़ा और ननद तय़्या के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी नूर हसन को हिरासत में ले लिया। उधर पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इस बाबात सीओ सिटी राजकुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। महिला की मौत का वास्तविक कारण पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें