फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सेंट जेवियर हाईस्कूल का वार्षिक क्रीड़ा समारोह गुरुवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में नगरा, घोसी, मऊ, बरहज आदि सेंट जेवियर्स विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। वालीबाल सीनियर बालक वर्ग में घोसी प्रथम, मऊ को द्वितीय स्थान मिला। कबड्डी जूनियर बालिका वर्ग में नगरा प्रथम, मऊ को द्वितीय स्थान मिला। खोखो सीनियर बालक वर्ग में मऊ प्रथम, बरहज को दूसरा स्थान मिला। इस अवसर पर गौतम जायसवाल, स्वाती आचार्जी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें